बारिश

words By words0 Comments1 min read5 views
Best poems on rain in Hindi

 

आसमान की बेला पर

चंचल मौसम मुसकाए,

बादल गरजे, बिजली तरजे,

ठंडी हवा बहती जाये |

 

अनंत राग जब प्रकृति का लाकर,

हवा गीली मिट्टी की खुशबू संग लाये,

नाचती-गाती इस घाटी मे

क्या अद्भुत हरयाली छाए |

 

रंग बिरंगे फ़ूल पेड़ों पर खिले,

खेत नयी फसले उपजाए |

नदिया भी नाचती चली,

पानी उसका शोर मचाए |

 

कल-कल बहता झरना गूंज रहा,

अंबर के सुर से सुर मिलाये |

पंछियों की चहचहाहट धीमी -धीमी

कानों में मधुर रस घोल जाये |

 

बच्चे भी तैयार खड़े हैं,

कागज़ की कश्ती हाथों मे लिए,

मोर भी आया स्वागत को देखो,

‘नृत्य करे अपने सुंदर पंख फैलाये |

 

घने बादल मिल-जुलकर

कैसे-कैसे विचित्र आकार बनाएँ |

एक संदेश एकता का मानो

ये काले साँय भी दे जाएँ |

 

मिट जाये सारी चिंता,

मन मे नयी ताज़गी आए |

जब भी यह बारिश की बूंद

पृथ्वी का कण-कण महका जाये |

Best poems on rain in Hindi
Want to read similar topic (Best poems on rain in Hindi)? Go to Poem: Prakriti
Read Monsoon Shopping articles at Articles
Join me on my facebook page
Best poems on rain in Hindi

What do you think?

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Comments Yet.